ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

गोड्डा में रिपोर्टर बने बच्चे ने जब खोली स्कूल की पोल, तब दो शिक्षकों को कर दिया गया बर्खास्त

JHARKHAND: झारखंड के सरकारी स्कूल की बदहाली की पोल खोलती तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोड्डा के महागामा के प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक की पोल खोलने का का

गोड्डा में रिपोर्टर बने बच्चे ने जब खोली स्कूल की पोल, तब दो शिक्षकों को कर दिया गया बर्खास्त
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JHARKHAND: झारखंड के सरकारी स्कूल की बदहाली की पोल खोलती तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोड्डा के महागामा के प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक की पोल खोलने का काम 12 वर्षीय छात्र सरफराज ने किया। सरफराज ने अपने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लकड़ी और कोलड्रिंक की बोतल से बने एक माइक के साथ स्कूली बच्चे रिपोर्टर की भूमिका में स्कूल की व्यवस्था और शिक्षक की मनमानी की पोल खोलते दिखे। बच्चों की इस रिपोर्टिंग का बड़ा असर हुआ है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए दो सहायक शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। महागामा के BEEO हरिप्रसाद ठाकुर ने बताया कि DEO ने शिक्षक मो. रफीक और मो. ताजुद्दीन को बर्खास्त कर दिया है। अब स्कूल में मो. नियाज को प्रतिनियुक्त किया गया है। 


DC जिशान कमर ने इसकी पुष्टि भी की है। इस दौरान BDO और BEEO ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में 48 बच्चे पाए गए वही मिड डे मील बनाया जा रहा था। PHED विभाग द्वारा हैंडपंप को ठीक कराया जा रहा था और स्कूल की भी सफाई करा दी गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से इस नन्हे रिपोर्टर को बधाई दे रहे हैं और उसके निष्पक्ष रिपोर्टिंग की सराहना कर रहे हैं।

गोड्डा में रिपोर्टर बने बच्चे ने जब खोली स्कूल की पोल, तब दो शिक्षकों को कर दिया गया बर्खास्त

टैग्स