ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था 4 बच्चों का बाप, ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़की के भाई ने उसे जमकर पीटा

DESK: पटना के धनरुआ में चार बच्चों के बाप को इश्क लड़ाना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब पेमिका भाई ने पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर इसकी जानकारी गांव वालों की दी। फिर क्या था गां

गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था 4 बच्चों का बाप, ग्रामीणों के साथ मिलकर लड़की के भाई ने उसे जमकर पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पटना के धनरुआ में चार बच्चों के बाप को इश्क लड़ाना उस वक्त महंगा पड़ गया। जब पेमिका भाई ने पहले उसकी जमकर धुनाई कर दी। फिर इसकी जानकारी गांव वालों की दी। फिर क्या था गांव के लोगों ने भी अपना हाथ साफ किया। प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे शख्स की लोगों ने जमकर पिटाई की।


प्रेमी को पीटता देख लड़की ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद प्रेमी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया और उसे लेकर थाने पहुंचे इस दौरान लड़की भी पुलिस के साथ थाना पहुंच गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि प्रेमी नीतीश चार बच्चों का बाप है जो रुपसपुर गांव रहने वाला है। जिसका बगल के लवाइच गांव की युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान लड़की ने फोन करके उसे अपने घर पर बुलाया था। जिसके बाद वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पर पहुंच गया। इस बात की भनक लड़की के भाई को हो गयी। 


जब वह बहन के कमरे में गया तब वहां एक शख्स को पाकर वह हैरान हो गया। फिर क्या था प्रेमिका के भाई ने पहले उसे जमकर पीटा फिर इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दे दी। गांव की इज्जत की बात कह लोगों ने भी उसकी जमकर धुनाई कर दी। 


बताया जाता है कि ग्रामीणों ने पहले भी युवक को गांव में आने से मना किया था लेकिन वह अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। जब वह नहीं माना और अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंच गया तब लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।