ब्रेकिंग
Bihar News: प्रिंस यादव की मौत हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज, अब विसरा जांच करेगी बड़ा खुलासाBihar News: बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! लद्दाख घूमने का खर्च देगी सरकार, मिलेंगे 20 हजार रुपए; बस करना होगा यह काम Bihar weather: पटना में 40°C तापमान, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी; 19-20 जून को बड़ा बदलावBihar News: बिहार में सफर होगा आसान और प्रदूषण कम! जुलाई से दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं के लिए 50 पिंक बसें भीप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?Bihar News: प्रिंस यादव की मौत हत्या या हादसा? पोस्टमार्टम से नहीं खुला राज, अब विसरा जांच करेगी बड़ा खुलासाBihar News: बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! लद्दाख घूमने का खर्च देगी सरकार, मिलेंगे 20 हजार रुपए; बस करना होगा यह काम Bihar weather: पटना में 40°C तापमान, सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी; 19-20 जून को बड़ा बदलावBihar News: बिहार में सफर होगा आसान और प्रदूषण कम! जुलाई से दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं के लिए 50 पिंक बसें भीप्रिंस यादव मौत मामले में रौशन आनंद का बड़ा आरोप, खान सर समेत कई लोगों पर FIR की मांग, आवेदन में क्या कुछ लिखा हुआ है देखिये?

देश के अगले सेना प्रमुख होंगे लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, बिपिन रावत की लेंगे जगह

DELHI : देश के नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे. भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवणे कार्यभार संभालेंगे. वर्तमान मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश के नए सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवणे होंगे. भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की जगह अब लेफ्टिनेंट जनरल मुकुंद नरवणे कार्यभार संभालेंगे. वर्तमान में  मुकुंद नरवणे सेना के उप प्रमुख के पद पर तैनात हैं. 

गौरतलब है कि आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटार्यड होने वाले हैं, जिसके बाद मनोज मुकुंद नरवणे आर्मी चीफ जनरल का पदभार संभालेंगे. 

इससे पहले मनोज मुकुंद नरवणे ने सितंबर में सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभाला था, इससे पहले वे सेना की पूर्वी कमान की कमान संभाल रहे थे. सेना की पूर्वी कमान भारत-चीन के 4,000 किलोमीटर की सीमा की देखभाल करती है. इससे पहले जनरल नरवणे श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का हिस्सा भी रह चुके हैं. नागालैंड में उन्हें उनके कार्य के लिए 'विशिष्ट सेवा पदक' और  'अति विशिष्ट सेवा पदक' भी मिल चुका है.