प्रदर्शन कर रहे चार ‘जाप’ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा जेल, दारोगा भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की लंबाई घटाने की कर रहे मांग

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 01, 2019, 6:33:10 PM

प्रदर्शन कर रहे चार ‘जाप’ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने भेजा जेल, दारोगा भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की लंबाई घटाने की कर रहे मांग

- फ़ोटो

PATNA: दारोगा भर्ती परीक्षा में महिला अभ्यर्थी की लंबाई कम करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे जन अधिकार पार्टी के चार कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दरअसल जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता इसी मसले को लेकर राजधानी के सचिवालय गोलंबर के पास धरना पर बैठे थे. इस धरने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ थे. इस दौरान जब पार्टी के कार्यकर्ता अपनी मांगों को सौंपने के बाद बाहर निकल रहे थे कि उसी दौरान पुलिस ने चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. बाद में अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से नाराज 'जाप' कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया और जल्द से जल्द गिरफ्तार पार्टी कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की. पटना से राजन की रिपोर्ट