Hindi News / news / बेगूसराय : एफसीआई थाना के 8 पुलिसकर्मी को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

बेगूसराय : एफसीआई थाना के 8 पुलिसकर्मी को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

1st Bihar Published by: Jitendra Kumar Updated Aug 12, 2020, 3:11:22 PM

बेगूसराय : एफसीआई थाना के 8 पुलिसकर्मी को हुआ कोरोना, मचा हड़कंप

- फ़ोटो

BEGUSARAI : बेगूसराय में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ता ही जा रहा है.  तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या के कारण अब स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. 

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जारी किए गए आंकड़ों में  एफसीआई थाने के 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक साथ 8 पुलिस वाले के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद  वहां  मौजूद पुलिस कर्मचारी में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. 


बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित पुलिस वाले को देखते हुए  उसी को देखते हुए एफसीआई थाना को तत्काल सील कर दिया गया. वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी ने बताया कि थाने के 8 पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्काल थाने को  सील किया गया है लेकिन इसके बावजूद भी थाना के जो काम है वह किया जा रहा है।.बताते चलें कि बेगूसराय में  कोरोना पॉजिटिव मरीज की संख्या 3000 से अधिक हो गई है, वहीं 14 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है.