ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Election Result : रुझानों में यूपी-उत्तराखंड-गोवा में बीजेपी सरकार, कई बड़े चेहरे अपनी सीटों पर पिछड़े

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रुझानों में यूपी-उत्तराखंड-गोवा में बीजेपी की सर

Election Result : रुझानों में यूपी-उत्तराखंड-गोवा में बीजेपी सरकार, कई बड़े चेहरे अपनी सीटों पर पिछड़े
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है. शुरूआती रुझानों में यूपी-उत्तराखंड-गोवा में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है. 


रुझानों में बीजेपी 220 से पार चली गई है, जबकि सपा की साइकिल अभी 90 के आंकड़े से भी पीछे है. अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यूपी में पहली बार होगा जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी. 


चुनाव आयोग की वेबसाइट पर पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिल गया है. अभी तक पार्टी 79 सीटों पर आगे चल रही है. उत्तराखंड के अलावा गोवा में भी बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है, रुझानों में दोनों जगह बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए जरुरी सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है. 


एक तरफ सरकार बन रही है तो बड़े चेहरे अपनी सीटों पर हारते हुए दिख रहे हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर सीट से पिछड़ रहे हैं. जबकि अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू भी पीछे चल रहे हैं. पंजाब के दो बड़े नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.