ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भेजा समन, पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया

RANCHI: झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अवैध खनन और जमीन कब्जा करने के मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने अंबा प्रसाद को समन भेजकर पूछ

ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को भेजा समन, पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। अवैध खनन और जमीन कब्जा करने के मामले में छापेमारी के बाद ईडी ने अंबा प्रसाद को समन भेजकर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। ईडी ने अंबा प्रसाद को आगामी 4 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।


दरअसल, अवैध खनन, जमीन और लेवी से जुड़े मामले में ईडी ने लगातार दो दिनों तक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के करीब 20 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान ईडी ने कांग्रेस विधायक के घर से 35 लाख कैश बरामद किया था। इसके अलावा कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी ईडी के हाथ लगे थे।


छापेमारी के दौरान कई डिजीटल डिवाइस, सर्किल ऑफिस और बैंकों के नकली टिकट, हाथ से लिख गई डायरियां और रसीद मिले थे। कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे जिन्हें ईडी ने जब्त कर लिया था। अंबा प्रसाद और योगेंद्र साव के ठिकानों के ठिकानों से छापेमारी के दौरान अवैध बालू खनन, लेवी वसूली, जमीन पर जबरन कब्जा करने से जुड़े के कई दस्तावेज मिले थे। ईडी बरामद दस्तावेजों की जांच कर रही है।


इसी मामले में अब ईडी ने कांग्रेस विधायक को समन जारी किया है। ईडी ने आगामी चार अप्रैल को अंबा प्रसाद को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय में बुलाया है। अंबा के साथ ही उनके भाई अंकित साव को 5 अप्रैल और धनबाद में सीओ शिशिभूषण को आगामी 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।