ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

दोस्तों के साथ फिल्म RRR देखते समय हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम

DESK : लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। कोरोना महामारी के कारण काफी संमय से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी। एक तरफ जहां

दोस्तों के साथ फिल्म RRR देखते समय हार्ट अटैक से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : लंबे इंतजार के बाद फिल्म 'आरआरआर' 25 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। कोरोना महामारी के कारण काफी संमय से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही थी। एक तरफ जहां फिल्म के स्टारकास्ट जूनियर एनटीआर और रामचरण के फैंस के बीच जश्न का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है।


दरअसल, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एसवी थिएटर में फिल्म देखने के दौरान 30 वर्षीय ओबुलेसु नामक युवक को दिल का दौरा पड़ गया। आनन-फानन में 30 वर्षीय ओबुलेसु के दोस्त उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 


अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि फिल्म देखने के दौरान मृतक युवक काफी खुश था और दोस्तों के साथ मस्ती कर रहा था। इस हादसे के बाद ओबुलेसु के दोस्त और परिजन सदमे में हैं।


बताते चलें कि फिल्म 'आरआरआर' बीते लंबे समय से रिलीज होने का इंतजार कर रही थी। जूनियर एनटीआर और रामचरण के फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेताब थे। कोविड-19 की वजह से बार-बार लटकी फिल्म 'आरआरआर' आखिरकार 25 मार्च को 8 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है।

टैग्स