ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

सरकारी डॉक्टर ने शादी के बाद भी 30 लाख रुपए मांगा दहेज, पत्नी की पिटाई करने पर हुआ गिरफ्तार

PATNA: शादी से पहले डॉक्टर ने दहेज तो लिया ही उसके बाद भी वह 30 लाख रुपए दहेज मांग रहा था. उसके एवज में वह कई महंगे सामानों की लिस्ट भी ससुराल में भेजवा दिया. जब नहीं मिला तो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: शादी से पहले डॉक्टर ने दहेज तो लिया ही उसके बाद भी वह 30 लाख रुपए दहेज मांग रहा था. उसके एवज में वह कई महंगे सामानों की लिस्ट भी ससुराल में भेजवा दिया. जब नहीं मिला तो उसने पत्नी की पिटाई कर घर से बाहर निकाल दिया. पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को पटना के दीघा एरिया से गिरफ्तार कर लिया.

 जमुना अपार्टमेंट में रहता है डॉक्टर

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि समस्तीपुर के पूसा स्थित अनुमंडल अस्पताल के दांत के डॉक्टर आनंद कुमार को जक्कनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया. डॉक्टर जमुना अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 में रहता है. पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे पूसा के लिए निकल रहे थे. 

पत्नी ने दर्ज कराया था केस

डॉक्टर की पत्नी प्रियंका ने दहेज में 30 लाख रुपए और कीमती फर्नीचर मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 9 जून को जक्कनपुर थाने में केस दर्ज कराया था. इसके अलावे वह सास,ननद और भसुर पर भी केस दर्ज कराया था. प्रियंका ने पुलिस को बताया कि शादी में 10 लाख नकद, कार, लाखों के गहने और कई कीमती सामान दिए गए थे. 28 फरवरी को पटना के एक होटल में रिसेप्शन हुआ. उस दिन ही पति और उनके बड़े भाई, उनकी मां और बहन ने मायके से 30 लाख रुपए और ब्रांडेड कंपनी का फर्नीचर लाने का कहा गया. जब नहीं मिला मुझे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद से वह 5 जून से मायके में रह रही है.  25 फरवरी को जक्कनपुर के पुरंदरपुर की रहने वाली प्रियंका से डॉक्टर की शादी हुई थी.

टैग्स