ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दो पति को छोड़ महिला ने रचाई थी तीसरी शादी, प्रेग्नेंट हुई तो तीसरे शौहर ने दे दिया तीन तलाक

DESK: दो पतियों को छोड़ चुकी महिला की तीसरी शादी भी नहीं टिक सकी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की लेकिन तीनों शादियां टूट गईं। तीसरी शाद

दो पति को छोड़ महिला ने रचाई थी तीसरी शादी, प्रेग्नेंट हुई तो तीसरे शौहर ने दे दिया तीन तलाक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: दो पतियों को छोड़ चुकी महिला की तीसरी शादी भी नहीं टिक सकी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की एक महिला ने एक-दो नहीं बल्कि तीन शादियां की लेकिन तीनों शादियां टूट गईं। तीसरी शादी के कुछ दिन बाद ही महिला गर्भवती हो गई जिसके बाद तीसरे शौहर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने कोतवाली थाने तीसरे पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


दरअसल, धौरहरा कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी मुस्लिम युवक ने एक महिला से बड़े ही धूमधाम के साथ निकाह किया था। महिला का मायका थाना सिंगाही क्षेत्र में स्थित है। किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया और युवक ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि तलाक देने के बाद पति ने गर्भावस्था के दौरान घर से निकाल दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और जान से मार देने की धमकी भी दी है।


पीड़ित महिला के मुताबिक उसकी पहली शादी भीरा कस्बे से हुई थी, जिससे एक बेटी हुई। जिसका निकाह हो चुका है। महिला ने जिस युवक से दूसरी शादी की, उससे पांच बच्चे हुए। अब महिला ने तीसरा निकाह किया था लेकिन पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। पुलिस ने महिला के आरोपों के आधार पर मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले के जांच में जुट गई है।

टैग्स