ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दो हजार के नोट हैं तो घबराने की जरुरत नहीं, नोट बदलने के लिए करना होगा बस ये काम

DELHI: देश में अब दो हजार रुपए के नोट चलन में नहीं रहेंगे। शुक्रवार को आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया। फिलहाल दो हजार के जो नोट बाजार म

दो हजार के नोट हैं तो घबराने की जरुरत नहीं, नोट बदलने के लिए करना होगा बस ये काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: देश में अब दो हजार रुपए के नोट चलन में नहीं रहेंगे। शुक्रवार को आरबीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का एलान कर दिया। फिलहाल दो हजार के जो नोट बाजार में मौजूद हैं वे वैध रहेंगे। जिन लोगों के पास दो हजार के नोट हैं वे 30 सितंबर तक बैंकों में जाकर बदल सकते हैं। अगर आपके पास भी दो हजार के नोट हैं तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है, आप आसानी से बैंकों में अपने दो हजार के नोट बदल सकेंगे। हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको क्या करना है।


अगर आपके पास दो हजार के नोट हैं तो 30 सितंबर तक आप उसे बैंक में जाकर बदल सकते हैं। तबतक आपके रुपए की वेल्यू बरकरार रहेगी। 30 सितंबर तक आप दो हजार के नोट से बाजार में खरीदारी करने के साथ ही अन्य तरह से चला सकते हैं और दो हजार रुपए के नोट का लेन-देन भी कर सकते हैं लेकिन अगर आपके पास दो हजार के नोट मौजूद रहते हैं तो उन्हें 30 सितंबर तक बैंक में बदल लें। नोट बदलने के लिए आपको किसी भी तरह के अफवाह में फंसने की जरुरत नहीं है।


आरबीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि आपके पास अगर दो हजार के नोट हैं तो वे अभी भी लीगल हैं। आप 20 हजार तक के दो हजार के नोट एक साथ बैंक में बदल सकते हैं। 23 मई से 30 सितंबर के बीच किसी भी बैंक में जाकर आप दो हजार के नोटों को आसानी से बदल सकते हैं। आप परेशान न हों, नोट को बदलने में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। आरबीआई ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह कोई नोटबंदी नहीं है बल्कि क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह फैसला लिया गया है।