ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

धनबाद में ASI सत्येंद्र पासवान घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने 4000 रूपये लेते रंग हाथ दबोचा

DHANBAD: घूस लेने वालों पर आए दिन कार्रवाई होती है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। इस बार धनबाद महिला थाने का एएसआई सत्येन्द्र पासवान एसीबी के हत्थे चढ़ गया। &n

धनबाद में ASI सत्येंद्र पासवान घूस लेते गिरफ्तार, ACB ने 4000 रूपये लेते रंग हाथ दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 DHANBAD: घूस लेने वालों पर आए दिन कार्रवाई होती है लेकिन वे अपनी आदतों से बाज नहीं आते हैं। इस बार धनबाद महिला थाने का एएसआई सत्येन्द्र पासवान एसीबी के हत्थे चढ़ गया।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ASI सत्येन्द्र पासवान को चार हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


 सत्येन्द्र पासवान को धनबाद सदर अस्पताल परिसर गिरफ्तार किया गया है। दरअसल शिकायतकर्ता सुधीर साव से केस डायरी लिखने और जांच-पड़ताल करने के नाम पर एएसआई  सत्येंद्र पासवान ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। सत्येन्द्र पासवान अक्सर फोन कर धमकी देता था कि रकम नहीं दिये तो जेल भेज देंगे। 


एएसआई सत्येंद्र पासवान की धमकी से सुधीर साव तंग आ चुके थे। उन्होंने इस बात की शिकायत एसीबी से कर दी। फिर क्या था एसीबी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। एसीबी की जांच में यह बात सही पाया गया। एएसआई सत्येंद्र पासवान ने घूस की रकम लेने के लिए सुधीर साव को सदर अस्पताल परिसर में बुलाया था। 


इस बात की जानकारी सुधीर साव ने एसीबी को दे दी। जिसके बाद चार हजार रूपये सुधीर साव से लेते एसीबी ने रंगेहाथ धर दबोचा। सत्येंद्र पासवान को गिरफ्तार कर एसीबी की टीम अपने साथ ले गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है।