ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सरकार को भेजी सिफारिश

DELHI : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश सरकार से कर दी है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने देश के अगले सीजेआई के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ केनाम क

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ होंगे देश के 50वें CJI, चीफ जस्टिस यूयू ललित ने सरकार को भेजी सिफारिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश सरकार से कर दी है। चीफ जस्टिस यूयू ललित ने देश के अगले सीजेआई के तौर पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ केनाम की सिफारिश सरकार से की है। इससे पहले चीफ जस्टिस यूयू ललित ने आज सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों की एक मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में जजों से विचार विमर्श करने के बाद उन्होंने जस्टिसडीवाई चंद्रचूड़ का नाम सरकार को भेज दिया। परंपरा के मुताबिक, देश के मौजूदा सीजेआई अपने उत्तराधिकारी की सिफारिश करने वाला औपचारिक पत्र सरकार को भेजते हैं।


बता दें कि चीफ जस्टिस यूयू ललित का 74 दिन का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। जस्टिस उदय उमेश ललित सीजेआई के पद से 8 नवंबर को रिटायर होने वाले हैं। कानून मंत्री किरन रिजिजू ने 7 अक्टूबर को CJI ललित को चिट्‌ठी लिखकर उनसे उनके उत्तराधिकारी का नाम बताने की अपील की थी। आज उन्होंने अपने उत्तराधिकारी के नाम का एलान कर दिया है। CJI यूयू ललित ने सभी जजों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार को नाम भेज दिया है।


11 नवंबर 1959 को जन्‍मे न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज हैं। उन्‍होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की है। इसके साथ ही उन्‍होंने ऑस्‍ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी, हार्वर्ड लॉ स्‍कूल और कई विदेशी लॉ स्कूलों में लेक्‍चर्स दिए हैं। उन्हें 1998 में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था। 9 नवंबर को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ दो साल के लिए देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ 11 नवंबर को अपने 65वें जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले 10 नवंबर 2024 को रिटायर हो जाएंगे.