ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक कल, सीटों का होगा बंटवारा!

DELHI: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा 18 मार्च को हो गया। लेकिन अभी तक I.N.D.I.A. गठबंधन ने सीट शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं लिया है। विपक्ष दलों के मह

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक कल, सीटों का होगा बंटवारा!
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा 18 मार्च को हो गया। लेकिन अभी तक I.N.D.I.A. गठबंधन ने सीट शेयरिंग को लेकर फैसला नहीं लिया है। विपक्ष दलों के महागठबंधन की सीटों के बंटवारे को लेकर 20 मार्च यानि कल दिल्ली में अहम बैठक होगी। 


ऐसी चर्चा है कि कल ही सीटों का बंटवारा हो जाएगा और शाम तक सीटों का ऐलान भी जाएगा। इस प्रस्तावित बैठक में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से नवनियुक्त राज्यसभा सांसद मनोज झा और संजय यादव शामिल होंगे। कल दिल्ली में तमाम दलों के नेता बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा और उम्मीद जतायी जा रही है कि कल ही इसका ऐलान भी कर दिया जाएगा। 


जबकि एनडीए में सीटों का बंटवारा कल 18 मार्च को ही हो गया। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में 17 सीटें बीजेपी,16 सीटें जेडीयू, 5 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को दी गईं। इसके अलावे जीतनराम मांझी की और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट दी गई। जबकि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर पशुपति पारस ने आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया।