ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

दिल्ली में बुलडोजर पर बवाल, MCD की टीम और पुलिस पर पथराव, आप विधायक हिरासत में

DESK: राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर में बुलडोजर मामले को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब MCD की टीम और सुरक्षाकर्मी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां के लोग

दिल्ली में बुलडोजर पर बवाल, MCD की टीम और पुलिस पर पथराव, आप विधायक हिरासत में
First Bihar
2 मिनट

DESK: राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर में बुलडोजर मामले को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। जब MCD की टीम और सुरक्षाकर्मी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे तो वहां के लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। अंत में मामले पर काबू के लिए पुलिस को लाठीचार्ज पर उतरना पड़ा। बता दें कि वहां लोगों के बीच काफी तनाव है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस ने MCD की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पैरामिलिट्री फोर्स को मोर्चा संभालने की ज़िम्मेदारी दे दी गई है। एमसीडी ने कंचन कुंज में तीन मंजिला इमारात ध्वस्त कर दिया है। 


बता दें कि MCD की टीम मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। यहां सुबह से ही लोग एमसीडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय लोग आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मौजूदगी में एमसीडी की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर भी बैठ गए। लेकिन, कुछ ही समय बाद MCD की टीम ने यहां के कंचनकुंज में कुछ इमारतों को ध्वस्त कर दिया। इसी दौरान लोग एमसीडी और पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। लेकिन, स्थानीय लोगों की मानें तो पहले पथराव पुलिस की तरफ से शुरू किया गया था। 


धरने पर बैठे अमानतुल्लाह ने कहा कि वे जेल तक जाने को तैयार हैं, लेकिन वे गरीबो की मदद से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, इस इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है। उन्होंने एमसीडी से कहा था कि आप कुछ लोगों के साथ आईए, अगर अतिक्रमण होगा, तो मैं खुद हटवाऊंगा। 

टैग्स