ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये बरामद, केरल भेजा जा रहा था कैश

DELHI: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। कार्गो टर्मिनल पर स्कैनिंग के दौरान सीआईएसएफ ने एक व्यक्ति के पास से करोड़ों रुपये बरामद

दिल्ली एयरपोर्ट पर करोड़ों रुपये बरामद, केरल भेजा जा रहा था कैश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। कार्गो टर्मिनल पर स्कैनिंग के दौरान सीआईएसएफ ने एक व्यक्ति के पास से करोड़ों रुपये बरामद किया है। एक बैग से इतना सारा कैश मिलने की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस शख्स से पूछताछ में जुटी है।  


मिली जानकारी के अनुसार अब तक 4 करोड़ रुपये बैग से मिले हैं। नोटों की गिनती अभी भी जारी है। बरामद कैश को फिलहाल सीज कर लिया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। 


बताया यह भी जा रहा है कि नोटों का बंडल दिल्ली से केरल भेजी जा रही थी तभी स्कैनिंग के दौरान पता चला कि पैकेट में नोटों का बंडल है। अभी तक 4 करोड़ कैश बरामद मिलने की बात कही गयी है लेकिन यह बढ़ सकती है क्योंकि नोटों की गिनती अभी जारी है। हिरासत में लिये गये लोगों से पूरी जानकारी ली जा रही है। 

टैग्स