ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूची

दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, खाई में गिरी जीप, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

DESK : बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है, जहां चंपावत में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादस मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 16 ल

दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, खाई में गिरी जीप, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है, जहां चंपावत में भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादस मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 16 लोग जीप पर सवार होकर एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्ति किया है।


इस दर्दनाक हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है और मृतकों के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। घटनास्थल सुदूर होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना चंपावद के सुखीढांग रीठा साहिब मोटर मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि बारात में शामिल होकर सभी लोग पंचमुखी धर्मशाला से घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ।


उत्तराखंड में हुए हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘उत्तराखंड के चंपावत में हुई दुर्घटना हृदयविदारक है। ससमें जिन लोगों की मृत्यु हुई है, मैं उनके परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।


दर्दनाक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, खाई में गिरी जीप, शादी समारोह से लौट रहे थे लोग, पीएम नरेन्द्र मोदी ने जताया दुख

टैग्स