ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बड़ी खबर : दरभंगा में BJP विधायक के PA के बेटे को चाकू से गोदा, रुपये लूटकर फरार हुए अपराधी

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दरभंगा में नगर विधायक संजय सरावगी के PA के बेटे को चाकू

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दरभंगा में नगर विधायक संजय सरावगी के PA के बेटे को चाकू मारा है. अपराधी उससे हजारों रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां कबीरचक के पास अपराधियों ने भाजपा विधायक संजय सरावगी के PA के बेटे को चाकू से गोद दिया. इस दौरान अपराधी उससे 42 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. जख्मी युवक को इलाज के लिये नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


वारदात की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराया. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRASHANT KUMAR

FirstBihar संवाददाता