1st Bihar Published by: PRASHANT KUMAR Updated Aug 02, 2020, 3:10:42 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : इस वक्त एक ताजा खबर दरभंगा जिले से सामने आ रही है. दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है. दोनों तरफ से हुई रोड़ेबाजी में दर्जनों लोगों के जख्मी होने की बात सामने आ रही है. पुलिस टीम फिलहाल हालात पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है.
मामला दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना इलाके की है. जहां आजमनगर में जमकर बवाल हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक बाढ़ के पानी का बहाव को लेकर दो ग्रुप आपस में भीड़ गए हैं. दोनों तरफ से रोड़ेबाजी की जा रही है. दर्जनों लोगों के चोटिल होने की बात सामने आ रही है. फिलहाल कुछ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस ने बताया कि हालत पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. दोनों गुटों के लोगों को समझाया जा रहा है. स्थिति को देखते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया है. घटना की सूचना जिले के सीनियर अफसरों को दिया गया है.