ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरानीतीश कुमार ने जेडीयू कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, जनसुनवाई व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को अदालत में लगानी होगी हाजिरी, कोर्ट ने जारी किया नोटिस; क्या है मामला?

दरभंगा में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, जिम से वापस घर जा रहा था युवक

DARBHANGA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की तहकीका

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DARBHANGA : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. 


वारदात जिले के लहेरियासराय थाना इलाके की है. जहां बीबी पाकर मोहल्ला में अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. आनन-फानन में इलाज के लिए जख्मी शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टरों ने बताया कि पैर में गोली लगी है. जख्मी युवक की पहचान मोहम्मद आरजू के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि देर शाम जब वह जिम से वापस अपने घर लौट रहा था. तभी पहले से घाट लगाए बैठे अपराधी इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से पूछताछ कर अपराधियों के बारे में जानकारी ली गई है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.