ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

'अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी..' गाने पर डांस करते अधिकारी को आया हार्ट अटैक, ऐसे गिरे कि फिर उठे नहीं

DESK: देश में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने लोगों चिंता बढ़ा दी है। भोपाल में हार्ट अटैक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर सभी हैरान हैं। यहां डांस करने के दौरान पोस्टल डिप

'अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी..' गाने पर डांस करते अधिकारी को आया हार्ट अटैक, ऐसे गिरे कि फिर उठे नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: देश में हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों ने लोगों चिंता बढ़ा दी है। भोपाल में हार्ट अटैक का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसको देखकर सभी हैरान हैं। यहां डांस करने के दौरान पोस्टल डिपार्टमेंट के एक अधिकारी को ऐसा हार्ट अटैक आया कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, डाक विभाग की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। 17 मार्च को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में होना था। इससे ठीक पहले 16 मार्च की शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डाक विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर सुरेंद्र दीक्षित इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।


कार्यक्रम में डीजे की धुन पर डांस चल रहा था। ‘अपनी तो जैसे तैसे, थोड़ी ऐसे या वैसे कट जाएगी’ गाने पर सभी लोग नाच रहे थे। सहकर्मियों की जिद पर सुरेंद्र दीक्षित डांस करने लगे। कार्यक्रम शबाब पर था और सभी लोग झूम रहे थे, तभी सुरेंद्र दीक्षित नाचते नाचते लड़खड़ा कर जमीन पर गिर गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


कार्यक्रम में मौजूद लोग जबतक मामले को समझ पाते सुरेंद्र दीक्षित की मौत हो चुकी थी। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि डाक विभाग के अधिकारी डांस करते-करते अचानक जमीन पर गिर जाते हैं। 

टैग्स