1st Bihar Published by: Updated Mar 23, 2020, 9:00:30 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. लॉक डाउन की स्थिति में भी लोगों के बाहर निकलने के बाद अब प्रशासन पूरी तरह से सख्ती के साथ पेश आ रही है. लोगों की जान की देखभाल करने के लिए पटना पुलिस ने एक बड़ा फैसला लिया है. पटना पुलिस ने डाकबंगला चौराहे को सील कर दिया है. किसी भी प्रकार के कोई भी वाहन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. पुलिस की ओर से सिर्फ इमरजेंसी गाड़ियों को आने-जाने की सुविधा दी जाएगी.
पटना पुलिस के जवानों ने डाकबंगला चौराहे को पूरी तरह से सील कर दिया है. जवानों ने चारों तरफ से बैरेकेटिंग कर दी है. पटना में लॉक डाउन के बावजूद भी कई लोगों को बेपरवाह सड़क पर देखा गया था. सरकार की कोशिशों के बावजूद लोग कोरोना को सीरियस नहीं ले रहे हैं. जनता ताकि हित में सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है, ताकि बिहार की जनता को पूरी तरीके से घर में सेफ रखा जा सके. फिलहाल पटना के डाकबंगला चौराहे को सील कर दिया गया है. लोगों से बहार नहीं निकलने का आग्रह किया जा रहा है. पुलिसवाले लगातार विधि व्यवस्था को बनाये रखने में कड़ी मेहनत कर रहे हैं.

बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...