Hindi News / news / दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

1st Bihar Published by: SUSHIL KUMAR Updated Aug 13, 2020, 1:02:28 PM

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव को फंदे से लटकाया

- फ़ोटो

BHAGALPUR : भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना इलाके के दिधी गांव में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने एक महिला की गला दबा हत्या कर दी. हत्या करने के बाद आत्यमहत्या का रुप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका लिया.

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि बबरगंज थाना क्षेत्र के गंगटी निवासी बिहार पुलिस के जवान संतोष यादव की बहन की शादी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के दिघी गांव में सोनू यादव से तीन साल पहले पूरे  हिन्दू रीति रिवाज से  हुई थी.

शादी के कुछ दिन बाद से ही  पति समेत ससुरालवालों  दहेज को लेकर मारपीट करता था. पंचायत के बाद कुछ दिन मामला ठीक रहा, लेकिन कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले तीन लाख रुपये की मांग करने लगी. जब परिजनों ने उतने रुपये देने से इंकार कर दिया तो विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई.  मृतक महिला का भाई अरवल थाना में तैनात है.