ब्रेकिंग
कुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे मेंBihar News: ''नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती...'' HAM ने तेजस्वी यादव को दिखाया आईना, कहा- आपके दोनों मामा ही समय-समय पर पोल खोलते रहे हैंबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारकुख्यात संतोष डॉन गिरोह पर EOU का शिकंजा, 25 ठिकानों पर एक साथ रेड, करोड़ों की संपत्ति जांच के घेरे मेंBihar News: ''नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को नहीं जा सकती...'' HAM ने तेजस्वी यादव को दिखाया आईना, कहा- आपके दोनों मामा ही समय-समय पर पोल खोलते रहे हैंबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

बिहार में क्राइम दिवाली, 7 लोगों की हत्या.. नालंदा में युवती को मारी गोली

PATNA : दिवाली के मौके पर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर थी इसके बावजूद अपराधियों ने सूबे में क्राइम दिवाली मना ली। जी हां, बिहार मे दिवाली की रात कई अपराधिक घटनाएं देखने को मिली है

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : दिवाली के मौके पर बिहार पुलिस हाई अलर्ट पर थी इसके बावजूद अपराधियों ने सूबे में क्राइम दिवाली मना ली। जी हां, बिहार मे दिवाली की रात कई अपराधिक घटनाएं देखने को मिली है। अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में अब तक कुल 7 लोगों के मारे जाने की सूचना है। 

बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर के अलावे सीवान में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सीवान के मुफस्सिल थाना स्थित आकोपुर की है जहां आपसी रंजिश में हुई गोलीबारी के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जहानाबाद जिले के टेहटा ओपी थाना क्षेत्र स्थित देकुली गांव में आरजेडी नेता मनोज यादव के भाई अवधेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भागलपुर में भी बेखौफ अपराधियों ने एक मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। दिवाली की रात जिले के जगदीशपुर थाना इलाके के मकससपुर गांव निवासी महेश तांती को अपराधियों ने गोली मार दी।

राजधानी के पटना सिटी इलाके में एक युवक का शव बरामद किया गया है। मालसलामी थाना इलाके से युवक का शव बरामद किया गया है। रेलवे ट्रैक के किनारे पड़े युवक के शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं नालंदा में अपराधियों ने एक युवती को गोली मार दी है। राजगीर बस स्टैंड के पास अपराधियों ने युवती को गोली मारी है उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया है।


टैग्स