ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

IND vs AUS Live Score: बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके, ख्वाजा और मैकस्वीनी को भेजा पवेलियन

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल

IND vs AUS Live Score: बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को दिए शुरुआती झटके, ख्वाजा और मैकस्वीनी को भेजा पवेलियन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच के शुरुआती दिन बारिश ने खलल डाला और सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो सका। रविवार को मैच का दूसरा दिन है। 


वहीं, दूसरे दिन की शुरुआत भी जल्दी हुई। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।


ऑस्ट्रेलिया को आज के चौथे और पारी के 17वें ओवर में 31 के स्कोर पर पहला झटका लगा। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 54 गेंद में तीन चौके की मदद से 21 रन बना सके। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 38 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। बुमराह पिच पर मौजूद नमी का जमकर फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने उस्मान ख्वाजा के बाद दूसरे ओपनर नाथन मैकस्वीनी को भी पवेलियन चलता किया। ख्वाजा 21 रन बना सके थे।



मैच के शुरुआती दिन सिर्फ 13.2 ओवर का खेल ही हो सका। स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 28 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा 19 रन और नाथन मैकस्वीनी चार रन बनाकर नाबाद हैं। गाबा टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण बार-बार खेल बाधित हुआ। पहली बार 5.3 ओवर के बाद बारिश के कारण 20-25 मिनट का खेल बर्बाद हुआ था। फिर 13.2 ओवर के बाद एक बार फिर खेल को रोकना पड़ा।