ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

कोरोना टेस्ट का नाम सुनकर IGIMS से भागी महिला, मसौढ़ी के निजी नर्सिंग होम में हुई पहचान

PATNA : पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती एक महिला अचानक लापता हो गयी । कोरोना जांच के आदेश के बाद महिला वहां से भाग खड़ी हुई। महिला बाग के मसौढ़ी पहुंच गयी । जहां डॉक्टर ने कोविड1

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के आईजीआईएमएस में भर्ती एक महिला अचानक लापता हो गयी । कोरोना जांच के आदेश के बाद महिला वहां से भाग खड़ी हुई। महिला बाग के मसौढ़ी पहुंच गयी । जहां डॉक्टर ने कोविड19 का पुर्जा देखा तो सन्न रह गये।


मामला पटना का है। जहां आईजीआईएमएस में भर्ती महिला कोरोना टेस्ट का नाम सुन कर वहां से भाग खड़ी हुई। वहां से भाग कर ये महिला मसौढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में पहुंची जहां डॉक्टरों को जब उसके पुर्जा दिखाया तो डॉक्टर भी चौंक गये। मामला स्वास्थ्य विभाग तक पहुंच गया । लेकिन तब तक महिला एक बार फिर लापता हो गयी। कोरोना की ये संदिग्ध महिला जहानाबाद जिले के लालमनबिगहा गांव की रहने वाली बतायी जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने महिला से संपर्क करने की कोशिश की तो उसने फोन पर बताया कि वह पीएमसीएच में जांच करवाने पहुंची है। फिलहाल ये महिला पुलिस या फिर स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। 


टैग्स