ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

महिला के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 19 लोगों को हुआ कोरोना, रिपोर्ट आने से पहले हॉस्पिटल ने परिजनों को सौंपा था शव

DESK: कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई. उसके अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए. जिसमें से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह मामला तेलंगाना के सांगार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई. उसके अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए. जिसमें से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह मामला तेलंगाना के सांगारेड्डी का है. 

इसको भी पढ़ें: बिहार: ऑटो ड्राइवर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, घर में जश्न का माहौल

10 जून को किया था अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि 10 जून को हैदराबाद में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. उसके बाद परिजनों को शव सौंपा गया और परिजन 25 लोगों के साथ 10 जून को अंतिम संस्कार किया. दो दिनों के बाद 19 लोगों की तबीयत खराब होने लगी. जब सभी लोगों ने टेस्ट कराया तो कोरोना पॉजिटिव निकले. जिसके बाद बाकी लोगों को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया है. 

मौत के बाद रिपोर्ट आई पॉजिटिव

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 55 साल की महिला की तबीयत खराब होने के बाद भर्ती कराया गया था. इस दौरान उसका सैंपल लिया गया,लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही महिला की मौत हो गई. इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन ने लापरवाही की और परिजनों को शव सौंप दिया. परिजनों ने अपने रीति रिवाज के अनुसार महिला का अंतिम संस्कार किया. प्रशासन ने शांतिनगर को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है और 350 घरों में टेस्टिंग की जा रही है. 

टैग्स