Hindi News / news / कोरोनो क्राइसिस से निपटने में लगे बिहार के पुलिसकर्मियों को सिक्योरिटी कवर देने...

कोरोनो क्राइसिस से निपटने में लगे बिहार के पुलिसकर्मियों को सिक्योरिटी कवर देने की मांग, पुलिस एसोसिएशन ने 50 लाख का बीमा मांगा

1st Bihar Published by: Updated Apr 02, 2020, 3:47:12 PM

कोरोनो क्राइसिस से निपटने में लगे बिहार के पुलिसकर्मियों को सिक्योरिटी कवर देने की मांग, पुलिस एसोसिएशन ने 50 लाख का बीमा मांगा

- फ़ोटो

PATNA : कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे पुलिसकर्मियों को भी सिक्योरिटी कवर देने की मांग उठने लगी है. बिहार पुलिस एसोसिएशन में राज्य के पुलिस कर्मियों को 50,00,000 का जीवन बीमा कवर देने की मांग की है. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने यह मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे को पत्र लिखा है.