ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदासीतामढ़ी में इंस्टाग्राम से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा, दो युवक गिरफ्तारइश्क में अंधी बिहार की महिला MVI ने पति को ही मरवा दिया, जहानाबाद के प्रेमी के साथ मिलकर सुपारी देकर कराई हत्याघर से लापता अधेड़ का नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला शव, डूबने से मौत की आशंकारील बनाइए, 3 लाख रुपये तक का इनाम पाइए: कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बिहार सरकार का बड़ा ऐलाननेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव फिर टला, कोरोना के कारण लिया गया बड़ा फैसला

DESK : कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर से टल गया है. इस बार चुनाव टालने की वजह कोरोना वायरस बन गया है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 23

कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव फिर टला, कोरोना के कारण लिया गया बड़ा फैसला
First Bihar
2 मिनट

DESK : कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव एक बार फिर से टल गया है. इस बार चुनाव टालने की वजह कोरोना वायरस बन गया है. कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 23 जून को चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा, जिसका बाकी सदस्यों ने विरोध किया. अब कोरोना संकट के बाद चुनाव होगा. कांग्रेस के सदस्यों का कहना है कि कोरोना से उबरने के बाद चुनाव पर फैसला लिया जाए. 


सूत्रों के मुताबिक, पहले से तय डेडलाइन के मुताबिक मीटिंग में 23 जून को चुनाव कराने का प्रपोजल रखा गया था, लेकिन राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना की भयावह स्थिति का हवाला देकर कहा कि ऐसे हालात में फिलहाल चुनाव कराना ठीक नहीं होगा. गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा जैसे नेताओं ने भी गहलोत का समर्थन किया. 


इससे पहले जनवरी में पार्टी ने तय किया था कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद जून के अंत तक पार्टी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. हालांकि, इसे टालने के बाद अब चुनाव कब होंगे, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है. 

टैग्स