ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

कांग्रेस के नेता ने कर दिया भाजपा को वोट देने की अपील, केजरीवाल ने पूछा सवाल

DESK : गुजरात में विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान हो गया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता पुरे जोर-शोर के साथ मैदान में चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। इन

कांग्रेस के नेता ने कर दिया भाजपा को वोट देने की अपील, केजरीवाल ने पूछा सवाल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : गुजरात में विधानसभा चुनाव तारीखों का एलान हो गया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  के नेता पुरे जोर-शोर के साथ मैदान में चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। इन सभी पार्टियों द्वारा अपने -अपने जीत के दावे पेश किए जा रहे हैं। इसी बीच चुनाव प्रचार में गए कांग्रेस नेता ललित वासोया के एक बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 


दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी कांग्रेस के लिए वोट मांगते हुए ललित वासोया का जुवान फिसल गया और उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की अपील कर डाली, जिसके बाद इस पुरे मामले का एक वीडियो तेजी से वारयल हो रहा है। इस विडियो में कांग्रेस नेता मंच से यह कहते दिख रहे हैं कि आप भाजपा को वोट दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को वोट नहीं देना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी वोट काटने आई है। 


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और धोराजी से विधायक ललित वसोसा एक जनसभा में मंच से कांग्रेस के लिए वोट मांग रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को भी वोट देने की बात कह डाली। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी कांग्रेस का वोट बांटने आई है। कोई आम आदमी पार्टी की बात करे तो मैं आपको मंच से कहता हूं, भाजपा को वोट दे देना, लेकिन आम आदमी पार्टी को नहीं।''  जिसके बाद वासोवा का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है, साथ ही उनकी पार्टी की किरकिरी होने लगी है। 


इधर, इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम भी वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा-कांग्रेस में मिलीभगत के अपने पुराने आरोप को दोहराया। केजरीवाल ने लिखा, ''ये देखिए। कांग्रेस का सीनियर नेता खुलकर स्टेज से कह रहा है कि आम आदमी पार्टी को वोट मत देना, बीजेपी को वोट दे देना। क्या अब भी कोई शंका रह गई कि ये दोनों मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं? दोनों केवल 'आप' के खिलाफ।