Hindi News / news / सीएम नीतीश ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, बराज...

सीएम नीतीश ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, बराज का भी किया निरीक्षण

1st Bihar Published by: DEEPAK RAJ Updated Aug 07, 2020, 12:59:13 PM

सीएम नीतीश ने पश्चिम चंपारण के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा, बराज का भी किया निरीक्षण

- फ़ोटो

BAGAHA: सीएम नीतीश कुमार ने आज पश्चिम चंपारण के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई मार्ग से जाएजा लिया. सीएम ने भितहा चंद्रपुर समेत पीपी तटबंध का निरीक्षण किया. इसके बाद वह वाल्मिकीनगर पहुंचे है. 

इससे पहले से सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया है. सीएम नीतीश ने इंडो नेपाल सीमा पर स्थिति वाल्मीकिगर गंडक बराज का निरीक्षण किया. इस दौरान कोरोना संकट को लेकर प्रशासन ने मीडिया कवरेज पर रोक लगा रखी है. 


मुख्यमंत्री दो दिन पहले दरभंगा में बाढ़ राहत कैंप का दौरा कर चुके हैं और अब वह वाल्मीकि नगर पहुंच रहे हैं. मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कैंप में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लेंगे साथ ही साथ कैंप में रह रहे लोगों को कोरोना वायरस आने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी भी समीक्षा करेंगे.