1st Bihar Published by: Updated Aug 05, 2020, 2:11:49 PM
- फ़ोटो
DARBHANGA : बिहार में बाढ़ के हालात का निरीक्षण करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दरभंगा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने दरभंगा पहुंचकर बाढ़ राहत कैंप का जायजा लिया है। राहत कैंप में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई और अन्य तरह की सुविधाओं का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने निरीक्षण किया है।
मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री मदन साहनी और स्थानीय विधायक संजय सरावगी भी मौजूद रहे हैं। साथ ही साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी वहां उपस्थित रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यहां बाढ़ राहत कैंप में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए गए इंतजामों पर भी फीडबैक लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर हाल में राहत कैंप के अंदर रहने वाले बाढ़ पीड़ितों का करो ना कैसे कराया जाए।