ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

चुनाव तारीखों का एलान के बाद CM नीतीश से मिलने पहुंचे ललन सिंह -संजय झा, फाइनल हो सकता है JDU कैंडिडेट का नाम

PATNA : केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। इसके तहत पहले चरण में भी बिहार के 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और अब इसी को लेकर एनडीए म

चुनाव तारीखों का एलान के बाद CM नीतीश से मिलने पहुंचे ललन सिंह -संजय झा, फाइनल हो सकता है JDU कैंडिडेट का नाम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तारीखों का एलान कर दिया है। इसके तहत पहले चरण में भी बिहार के 4 लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं और अब इसी को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग की हलचल तेज हो गई है। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास एक अणे मार्ग पहुंचे हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, सीट शेयरिंग का मामला फाइनल करने के लिए तीनों नेता साथ बैठे हैं। बीजेपी में भी चुनावी बैठकों का दौर चल रहा है। खबर है कि नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी समेत कई बीजेपी नेताओं की मीटिंग हुई। कई दिनों से खबर आ रही थी कि बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग फाइनल हो चुका है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। पूर्व में मिली जानकारी के अनुसार बिहार के 40 सीटों पर एनडीए के साथी दलों के बीच सेटिंग और सहमति दोनों हो गई है।


सूत्रों का कहना है कि, इस बार भी भाजपा  भाजपा को 17 लोकसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार दे रही है वहीं जदयू को 16 लोकसभा सीटों पर मौका मिलने वाला है। लोजपा रामविलास के चिराग पासवान को 5 सीटों पर चुनाव लड़ना है जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक सीट दी गई है। ऐसे में अब इस फॉर्मूले को लेकर जदयू मंथन करने में जुटी हुई है। 


वहीं, नीतीश कुमार ने इस पर पहल तेज कर दी है। उनकी पार्टी के नेता ललन सिंह और राज्यसभा सांसद संजय झा मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही एनडीए के सीट बंटवारे का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। जल्द तय कर लिया जाएगा कि किस सीट पर पार्टी के कौन नेता चुनाव लड़ेंगे। 

आपको बताते चलें कि, बिहार में सात चरणों में सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। इसके लिए 20 मार्च को पहले चरण का नोटिफिकेशन होने वाला है। पहला चुनाव 19 अप्रैल को होगा जबकि अंतिम सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। 4 जून को काउंटिंग के बाद परिणामों की घोषणा की जाएगी। भारत की 17वीं लोकसभा की मियाद 16 जून को पूरी होने वाली है।