1st Bihar Published by: Updated Mar 25, 2020, 2:03:59 PM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार को कोरोना से लड़ने के लिए लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के बाद अब उनके पिता रामविलास पासवान और चाचा पशुपति नाथ पारस आगे आए हैं. रामविलास पासवान ने राज्यसभा सांसद निधि से बिहार के स्वास्थ्य विभाग को 1 करोड़ रु. देने की अनुशंसा की है, तो वही पशुपति नाथ पारस ने भी सांसद निधि से एक करोड़ रुपए कोरोना से लड़ने के लिए दिया है.
रामविलास ने कहा कि 'बिहार राज्य में कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज हेतु समुचित चिकित्सा उपकरण एवं सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए आज मैंने अपने राज्यसभा सांसद निधि से स्वास्थ्य विभाग को 1 करोड़ रु. देने की अनुशंसा की है' .
वहीं पशुपति नाथ पारस ने कहा कि कोरोना का प्रकोप पूरे विश्व के साथ साथ हमारे देश भारत में भी पैर फैला रहा है. ऐसे में हमे साथ मिलकर इससे लड़ने की जरुरत है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...