ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ ED का शिकंजा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी

DESK : इस वक्त की ताजा खबर ED से जुड़ी हुई सामने आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी मोबाइल कंपनियों पर अपना शिकंजा कस दिया है। इसको लेकर ED की कई टीमें बिहार, उत्तर प्रद

चीनी मोबाइल कंपनियों के खिलाफ ED का शिकंजा, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की ताजा खबर ED से जुड़ी हुई सामने आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी मोबाइल कंपनियों पर अपना शिकंजा कस दिया है। इसको लेकर ED की कई टीमें बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत देश के करीब 44 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। चीनी मोबाइल कंपनी से जुड़े एक मामले में ED की यह छापेमारी चल रही है। CBI भी इस मामले की जांच पहले से कर रही है।


आपको बता दें कि चीन की कई मोबाइल कंपनियां भारत में ED और IT की रडार पर हैं। FEMA की तहत जांच एजेंसी ने इससे पहले Xiaomi के एसेट्स को सीज किया था हालांकि कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। फिलहाल ED की कई टीमें Vivo समेत कई चीनी मोबाइल कंपनियों के बिहार, यूपी और एमपी समेत 44 ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।


ED की इस कार्रवाई के बाद चीनी मोबाइल कंपनियों के प्रबंधन और कंपनी के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। एक साथ देश के 44 ठिकानों पर ED की छापेमारी को चीनी कंपनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।