ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

कांकेर में नक्सलियों ने डीजल टैंकर उड़ाया, तीन लोगों की मौत

KANKER: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने रेलवे के काम में लगे एक मिनी डीजल टैंकर को उड़ा दिया है. इस धमाके में टैंकर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. कांकेर के ताड़ोकी थ

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

KANKER: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सलियों ने रेलवे के काम में लगे एक मिनी डीजल टैंकर को उड़ा दिया है. इस धमाके में टैंकर पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई है. कांकेर के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के पतकालबेड़ा गांव के पास नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.


बताया जा रहा है कि डीजल टैंकर को पहले ब्लास्ट करके उड़ाया गया फिर फायरिंग की गई. इस हादसे में तीन लोगों ने अपनी जान गंवा दी. यह टैंकर रेलवे लाइन के काम में लगी थी.


आपको बता दें कि माओवादी यहां विकास के कामों का विरोध कर रहे हैं. जिसके बाद IED ब्लास्ट करके इस घटना को अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि नक्सली हमले की इस वारदात के बाद इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.