ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

वहां हम बूथ लूटने गए थे कि देखने गए थे कि कितना पोलिंग हुआ? : छपरा में चुनावी हिंसा पर रोहिणी ने दी सफाई : बीजेपी के लोगों को गुंडा बताया

PATNA : पांचवें चरण की वोटिंग के बाद सोमवार को छपरा में हुई चुनावी हिंसा को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य पर बूथ कैप्चर करने के आरोप लगने के बा

वहां हम बूथ लूटने गए थे कि देखने गए थे कि कितना पोलिंग हुआ? : छपरा में चुनावी हिंसा पर रोहिणी ने दी सफाई : बीजेपी के लोगों को गुंडा बताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पांचवें चरण की वोटिंग के बाद सोमवार को छपरा में हुई चुनावी हिंसा को लेकर बिहार की सियासत गरमा गई है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य पर बूथ कैप्चर करने के आरोप लगने के बाद इसको लेकर शुरू हुआ विवाद खून खराबे तक जा पहुंचा है और तीन लोगों को गोली मार दी गई है। अब इस मामले में रोहिणी आचार्य की सफाई भी आई है। रोहिणी ने इसके लिए सीधे तौर पर बीजेपी को जिम्मेवार ठहराया है।


खुद पर आरोप लगने से भड़कीं रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर अपना गुस्सा उतारा है। रोहिणी ने कहा कि भापपा वाले पूरी तरह से डरे हुए हैं। हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। हमें न्याय चाहिए, हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मारी गई है। जिनमें से दो की मौत हो गई है जबकि एक की हालत गंभीर है। ये सभी भाजपा वाले गुंडे हैं। उनको सबक मिलना चाहिए। उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। प्रशासन से हमारी मांग है कि इन गुंडों को पकड़ कर उन्हें जेल में डाले।


अपनी सफाई देते हुए रोहिणी ने कहा कि एक कैंडिडेट होने के नाते हर बूथ पर जाकर वहां निरीक्षण करना मेरा अधिकार है और उसी अधिकार से हम बूथ पर गए थे। वहां हम कोई बूथ लुटने गए थे कि यह देखने गए थे कि कितना पोलिंग हुआ है और वहां कैसे वोट हो रहा है। भाजपा के गुंडे बूथ के अंदर बैठे हुए थे और जब पूछा कि वोट डाल लिए हैं तो क्यों बैठे हैं। तो उसी पर ये लोग भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इसके बाद मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर दिया और अब मेरे कार्यकर्ता को मार दिया गया।


रोहिणी ने कहा कि भाजपा वाले गुडों को यह अधिकार किसने दिया है कि वे किसी बेटी को भद्दी-भद्दी गालियां दें। भाजपा वाले हताशा में हैं और उसी हताशा में गुंडादर्दी पर उतर चुके हैं।