ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

छपरा कांड को लेकर बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन, नीतीश से इस्तीफे की कर रहे मांग

PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड को लेकर बिहार के बाद अब दिल्ली में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी के सांसदों ने अब बिहार सरकार के खिलाफ संसद परिसर में प्रदर्शन शुरू कर

छपरा कांड को लेकर बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन, नीतीश से इस्तीफे की कर रहे मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : छपरा ज़हरीली शराब कांड को लेकर बिहार के बाद अब दिल्ली में भी प्रदर्शन शुरू हो गया है। बीजेपी के सांसदों ने अब बिहार सरकार के खिलाफ  संसद परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसमें पार्टी के 9-10 सांसद मौजूद हैं, जिनके हाथ में अलग-अलग बैनर्स हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उनसे इस्तीफे की मांग की है। संसद परिसर में बापू की प्रतिमा के सामने बिहार के सांसदों ने प्रदर्शन किया है। 



आपको बता दें, बीजेपी सांसदों ने जहरीली शराब कांड में मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। इसमें सांसद सुशील मोदी, रामकृपाल यादव, राधा मोहन सिंह, गोपाजी ठाकुर, सतीश चंद्र दुबे समेत कई सांसद मौजूद हैं। एक बैनर पर मुआवजे की मांग की गई है तो दूसरे पर सीएम नीतीश को होश में आने की बात कही गई है। एक बैनर पर लिखा है, बिहार के मुख्यमंत्री इस्तीफा दो। एक सांसद ने 'नीतीश कुमार शराबियों को बिहार में संरक्षण देना बंद करो' का बैनर लगा रखा है। 



आपको बता दें, छपरा में ज़हरीली शराब पीने से लगभग 80 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, सरकारी आंकड़े पर नज़र डाले तो यहाँ कुछ और ही बताया जा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सरकार मौत के आंकड़े छिपा रही है। वहीं, उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की भी मांग की है। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साफ़ तौर पर ये कहना है कि पीने वालों को कैसी मदद ? जो पियेगा वो मरेगा ही। 

टैग्स