ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

चार दिनों के अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- यात्रा से गहरे होंगे संबंध

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम अमेरिका और मिश्र में आयोजिक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले वे अमेरिक

चार दिनों के अमेरिका दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी, बोले- यात्रा से गहरे होंगे संबंध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना हो गए है। चार दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम अमेरिका और मिश्र में आयोजिक कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहले वे अमेरिका पहुंचेंगे और इसके बाद वहां से मिश्र के लिए रवाना हो जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार पीएम आज रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे।


दरअसल, प्रधानमंत्री मंगलवार की सुबह करीब 7:15 बजे नई दिल्ली से रवाना हो गए। अमेरिका दौरे के दौरान पीएम मोदी न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही वे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात करेंगे और वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को भी संबोधित करेंगे।


प्रधानमंत्री ने अमेरिका रवाना होने से पहले ट्वीट कर लिखा कि, “अमेरिका के लिए निकल रहा हूं, जहां मैं न्यूयॉर्क सिटी और वॉशिंगटन डीसी में कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। इनमें यूएन मुख्यालय में योग दिवस पर योग, राष्ट्रपति बाइडेन से बातचीत और अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने समेत कई कार्यक्रम शामिल है”।


अपने एक दूसरे ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि, “अमेरिका में, मुझे कई बिजनेस लीडर्स से मुलाकात करने, भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने और जीवन के कई क्षेत्रों के दिग्गज विचारकों से मिलने का अवसर भी मिलेगा। हम व्यापार, वाणिज्य, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और ऐसे कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका के संबंधों को गहरा करना चाहते हैं”। बता दें कि अमेरिका का दौरा पूरा करने के बाद पीएम 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर रहेंगे।