ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

चंपाई के इस्तीफे के बाद हेमंत ने किया सरकार बनाने का दावा, बोली बीजेपी..कोल्हान के टाइगर को JMM ने बना दिया 'चूहा'

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा है। वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने क

चंपाई के इस्तीफे के बाद हेमंत ने किया सरकार बनाने का दावा, बोली बीजेपी..कोल्हान के टाइगर को JMM ने बना दिया 'चूहा'
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री पद से चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है। राजभवन जाकर उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा है। वही हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने के दावा किया है। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों ने हेमंत सोरेन को गठबंधन का नेता चुना है। जल्द ही हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेकिन शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कब होगा यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। 


मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद चंपाई सोरेने कहा कि गठबंधन ने नेतृत्व परिवर्तन का फैसला लिया है। हेमंत सोरेन को हमने गठबंधन का नेता चुना है। बता दें कि इस्तीफे से पहले सीएम हाउस में सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई थी। जिसमें यह तय हुआ कि चंपाई सोरेन इस्तीफा देंगे और हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोल्हान के टाइगर को आज चूहा बना दिया गया। आज फिर जेएमएम और हेमंत सोरेन का असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जेएमएम के आदिवासी नेताओं के लिए यह वाक्या एक सबक है। वो सिर्फ शिबू सोरेन परिवार की पालकी ढोने के लिए है ऊंची उड़ान भरना उनके नसीब में नहीं है। 

चंपाई के इस्तीफे के बाद हेमंत ने किया सरकार बनाने का दावा, बोली बीजेपी..कोल्हान के टाइगर को JMM ने बना दिया 'चूहा'

टैग्स