Hindi News / news / ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज लोगों ने 2...

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज लोगों ने 2 ट्रैक्टरों में लगाई आग

1st Bihar Published by: Ajay Ray Updated Jul 26, 2020, 8:43:40 AM

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत, नाराज लोगों ने 2 ट्रैक्टरों में लगाई आग

- फ़ोटो

BUXAR:  बेकाबू ट्रैक्टर ने एक युवक को रौंद डाला. जिससे युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद लोग नाराज हो गए. जमकर हंगामा और तोड़फोड़ किया. यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रोड की है.

दो ट्रैक्टर में लगाई आग

नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे  दो ट्रैक्टरों में आग लगा दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और स्थिति को कंट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन नाराज लोग मानने को तैयार नहीं थे.

हंगामा करने वाले लोगों का आरोप था कि सड़क पर ट्रैक्टर बेकाबू चलते हैं. जिसके कारण इस तरह की घटनाएं आए दिनों होती रहती है. रिहायशी इलाकों में गाड़ियों की तेज रफ्तार पर रोक लगाया जाए.  फिलहाल पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल कर लिया है. घटनास्थल से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.