ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

बड़ी खबर : बक्सर में रिक्शा चालक का सरेआम मर्डर, किराया मांगने पर अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी गोली

BUXAR : बिहार में इन दिनों अपराधियों के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. अपराध रोकने में फेल बक्सर पुलिस क्रिमिनल के सामने बेबस नजर आ रही है. बीती रात एक शख्स को गोली मारने के बाद

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में इन दिनों अपराधियों के सामने पुलिस बौना साबित हो रही है. अपराध रोकने में फेल बक्सर पुलिस क्रिमिनल के सामने बेबस नजर आ रही है. बीती रात एक शख्स को गोली मारने के बाद इस वक्त बड़ी खबर जिले से आ रही है जहां अपराधियों ने एक रिक्शा चालक को गोली मार दी. रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बक्सर जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां चिनिमिल के पास अपराधियों ने दिनदहाड़े एक रिक्शा चालक का मर्डर कर दिया. मिली जानकारी के मुताबिक रिक्शा चालक कही से सवारी लेकर चिनिमिल पहुंचा. उसने किराया मांगा तो पैसा देने के बदले अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बताया जा रहा है कि गोली लगने के कारण मौके पर ही रिक्शा चालक की मौत हो गई. 


सरेआम बाजार में हुई इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.