ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

बजट 2022 : बाजार को पसंद आया निर्मला का बजट, जबरदस्त उछाल

DESK : बजट 2022 को लेकर शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 900 अंक के उछाल के साथ खुला है और बजट भाषण के दौरान भी इस सेंसेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई ह

बजट 2022 : बाजार को पसंद आया निर्मला का बजट, जबरदस्त उछाल
First Bihar
2 मिनट

DESK : बजट 2022 को लेकर शेयर मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है. सेंसेक्स 900 अंक के उछाल के साथ खुला है और बजट भाषण के दौरान भी इस सेंसेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. सेंसेक्स फिलहाल 914 अंक की बढ़त के साथ 59000 तक के पहुंचने के करीब है जबकि निफ्टी में 200 अंक की ज्यादा का इजाफा हुआ है.


आम बजट में हो रही घटनाओं को लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर वाले शेयर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. इंफ्रा स्ट्रक्चर में लगभग 7 फ़ीसदी का उछाल अब तक दर्ज किया जा चुका है. पीएनसी इंफ्रा का शेयर 6.61 फ़ीसदी की बढ़त के साथ सबसे ऊपर है. टेलीकॉम सेक्टर के भी कई कंपनियों के शेयर में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है. आइडिया जैसी कंपनी के शेयर में भी उछाल देखा जा रहा है. टेलिकॉम सेक्टर के शेयर फिलहाल कंफर्ट जोन में पहुंच गए हैं. बाजार की भाषा में इसे ग्रीन जोन कहा जाता है.


इतना ही नहीं बजट को लेकर लॉजिस्टिक कंपनियों के शेयर में भी तेजी देखी जा रही है. यहां भी लगभग ढाई फीसदी का इजाफा देखा गया है. इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को लेकर वित्त मंत्री ने जो ऐलान किया उसका शेयर सीमेंट वाली कंपनियों के शेयर पर भी है. सीमेंट के शेयर भी बढ़े हैं क्योंकि यह माना जा रहा है कि आगे आने वाले दिनों में सीमेंट की कीमतों में और इजाफा होगा. बाजार बजट पर अब तक के सकारात्मक तरीके से रिस्पांस कर रहा है.