ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

बड़ी खबर : बजट 2022- बेरोजगारी से घबराई मोदी सरकार, 60 लाख नौकरियां देने का एलान

DELHI : देश में बेरोजगारी के आंकड़ों से घबराई मोदी सरकार ने आम बजट में सबसे ज्यादा फोकस से युवाओं के ऊपर किया है. मोदी सरकार के एजेंडे में रोजगार अब शायद सबसे ऊपर है. इसलिए नि

बड़ी खबर : बजट 2022- बेरोजगारी से घबराई मोदी सरकार, 60 लाख नौकरियां देने का एलान
First Bihar
2 मिनट

DELHI : देश में बेरोजगारी के आंकड़ों से घबराई मोदी सरकार ने आम बजट में सबसे ज्यादा फोकस से युवाओं के ऊपर किया है. मोदी सरकार के एजेंडे में रोजगार अब शायद सबसे ऊपर है. इसलिए निर्मला सीतारमण जिस वक्त बजट पेश कर रही थी उन्होंने नौकरियों को लेकर बड़ा ऐलान किया. केंद्रीय वित्त मंत्री ने संसद में बजट भाषण पढ़ते हुए बताया कि देश के अंदर रोजगार के नए अवसर मुहैया कराए जायेंगे. इसके लिए 60 लाख नौकरियों को सृजित करने का फैसला किया गया है.


आम बजट में नौकरियों के सृजन के लिए दो तरह के आधार बनाए गए हैं. पहली पॉलिसी मेक इन इंडिया की है. मेक इन इंडिया के तहत नए नौकरियों को देने का वादा किया गया है. जबकि दूसरी पॉलिसी आत्मनिर्भर भारत की है. सरकार ने ऐलान किया है कि आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में 60 लाख नए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे और युवाओं को नौकरी मिलेगी. 


सरकार ने अपने बजट में यह संकल्प दिखाने की कोशिश की है कि उसके एजेंडे में सबसे आगे युवा किसान और महिलाएं हैं. हालांकि रोजगार को लेकर सरकार का जो विजन है उसमें कहा गया है कि अगले 5 साल में 30 लाख नौकरियां उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके बाद आगे रोजगार को लेकर नए अवसर और बनाए जाएंगे. 


सरकार ने रोजगार को लेकर बजट में घोषणा तो कर दी है लेकिन इसका मॉडल क्या होगा इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं दिखाई गई है. ऐसे में जाहिर है कि रोजगार के मसले पर आगे आने वाले दिनों में सरकार के ऐलान और विपक्ष के सवाल नए सियासी खींचतान को शुरू करेंगे.