ब्रेकिंग
Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव, कनपटी में गोली मारकर हत्या; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : 70 लाख कैश, गहने और फ्लैट... आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दानापुर की अवर निबंधक कुमारी स्वीटी निलंबित✦Bihar Crime News : केमिकल स्प्रे से सुलाया, फिर घर किया साफ! जमादार के घर से 12 लाख लेकर फरार हुए शातिर चोर✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए ऋषि सुनक, 28 अक्टूबर को शपथ ग्रहण

DESK: भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला है। ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को प्

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चुने गए ऋषि सुनक, 28 अक्टूबर को शपथ ग्रहण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। बताया जा रहा है कि ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला है। ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऋषि सुनक ने पेनी मोरडॉन्ट को मात देते हुए शानदार जीत हासिल की है। पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। पेनी मॉरडॉन्ट को केवल 25 सांसदों का समर्थन मिल पाया था।


कंजर्वेटिव पार्टी के नेता ऋषि सुनक UK के पहले हिंदू प्रधानमंत्री बने हैं।ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की रेस में पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नाम वापस लेने के बाद ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के नेतृत्व पर काबिज होने की संभावना सोमवार को और तेज हो गई थी। बोरिस जॉनसन ने रविवार रात को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से खुद को अलग कर लिया था। बता दें कि 45 दिनों तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रहीं लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद एक बार फिर चुनाव कराए गए थे,  जिसमें शुरू से ही ऋषि सुनक को मजबूत दावेदार माना जा रहा था।


सुनक की जीत का एक बड़ा कारण उनकी बैंकर की छवि है। बतौर PM ट्रस के विफल रहने का सबसे बड़ा कारण आर्थिक मोर्चे पर विफल रहना था। ब्रिटेन में महंगाई चुनाव का अहम मुद्दा रहा। ब्रिटेन में आर्थिक अस्थिरता भी रही जिसके बाद जॉनसन सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सुनक इकोनॉमिक बेल आउट प्लान लाए थे, इसे मिडिल क्लास ने खासा सराहा था और लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। ऋषि सुनक का जीतना भारत के लिए किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं है।