Hindi News / news / कोरोना और बाढ़ संकट में सांसद और विधायक लापता, ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर

कोरोना और बाढ़ संकट में सांसद और विधायक लापता, ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर

1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Jul 27, 2020, 12:54:48 PM

कोरोना और बाढ़ संकट में सांसद और विधायक लापता, ग्रामीणों ने लगाया पोस्टर

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR:  बाढ़ और कोरोना संकट में ग्रामीण अपने नेताओं को खोज रहे हैं. लेकिन ये नेता कही दिखाई नहीं दे रहे हैं. जिसके बाद ग्रामीणों ने लापता होने का पोस्टर लगा दिया . लापता होने वालों में मुजफ्फरपुर से सांसद अजय निषाद और विधायक बेबी कुमारी लापता है. 

मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र के आथर और बिंदा गांव के बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक बेबी कुमारी और मुजफ्फरपुर के बीजेपी के सांसद अजय निषाद के लापता होने का पोस्टर चिपकाया है. बाढ़ पीड़ितों का कहना है की स्थानीय विधायक और सांसद एक बार भी उनके क्षेत्र में सुध लेने नहीं आए है. लेकिन जब चुनाव का समय होता है तो प्रत्याशी वोट मांगने आ जाते हैं. इसी के विरोध में जनता ने जगह-जगह इश्तिहार चिपकाने का काम किया है.

गिरिराज सिंह का भी लगा था पोस्टर

कुछ दिन पहले ही बेगूसराय के बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह को लेकर ग्रामीणों ने पोस्टर चिपकाया था. यही नहीं उनको खोजने वालों को दस हजार रुपए इनाम भी रखा गया था. इससे पहले भी लापता नेताओं के पोस्टर लगता रहा है.