ब्रेकिंग
नई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगनई टोल नीति पर VIP का हमला: 'जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही सरकार', फैसले को बताया जनविरोधी BJP की अंदरूनी कलह उजागर: प्रदेश प्रवक्ता ने सांसद गिरिराज सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, कहा..बेगूसराय किसी के बाप की नहींगया में गांजा तस्करी का भंडाफोड़: देसी पिस्टल और कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तारपटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग

BJP नेता की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत; पति की हालत नाजुक

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल

BJP नेता की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, पत्नी की दर्दनाक मौत; पति की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मरंगा थाना के हरदा विद्यार्थी चौक की है।


दरअसल, पंकज पंडित और उनकी पत्नी कल्पना देवी बाइक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही भाजपा नेता राजेश यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक फॉर्च्यूनर गाड़ी में फंस गई और दूर तक घसीटती चली गई। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया।


स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि पति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने बीजेपी नेता की गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। उधर, बीजेपी नेता राजेश यादव ने कहा है कि हादसे के वक्त वे गाड़ी में मौजूद नहीं थे, गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था।



रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता