ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Amrit Bharat Train: पांच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को इस दिन रवाना करेंगे पीएम मोदी, बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Amrit Bharat Train: जनवरी में बिहार को बड़ी रेल सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे, जिनका ठहराव राज्य के कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

Amrit Bharat Train
बिहार को बड़ी सौगात
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Amrit Bharat Train: बिहार के यात्रियों के लिए जनवरी महीने में बड़ी खुशखबरी आने वाली है। राज्य से होकर गुजरने वाली 5 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को जल्द ही हरी झंडी दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को इन सभी ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। इन ट्रेनों का ठहराव बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होगा, हालांकि फिलहाल इनका विस्तृत टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है।


बनारस–सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस

रेलवे बोर्ड ने बनारस से सियालदह के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार यह ट्रेन बनारस से रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी, जबकि सियालदह से सोमवार, बुधवार और शनिवार को संचालित होगी।


हावड़ा–आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 13065/13066 हावड़ा से आनंद विहार के बीच साप्ताहिक रूप से चलेगी। बिहार से सटे मार्गों पर इस ट्रेन का ठहराव भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड और गया स्टेशनों पर दिया गया है।


परनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र के परनवेल और पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन को भी मंजूरी मिल चुकी है। ट्रेन संख्या 11031/11032 सप्ताह में एक दिन चलेगी। यह ट्रेन बिहार में समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, नवगछिया और कटिहार स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


डिब्रूगढ़–गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस

ट्रेन संख्या 15949/15950 डिब्रूगढ़ से गोमती नगर के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी। बिहार में इस ट्रेन का ठहराव किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा और सिवान में होगा।


कामाख्या–रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस

कामाख्या से रोहतक के बीच ट्रेन संख्या 15671/15672 का परिचालन भी सप्ताह में एक दिन होगा। यह ट्रेन शुक्रवार को कामाख्या से खुलेगी और रविवार को रोहतक पहुंचेगी। बिहार में इस अमृत भारत एक्सप्रेस का ठहराव किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा स्टेशनों पर रहेगा।


इन पांचों नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से बिहार के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतर और तेज रेल संपर्क मिलेगा, जिससे यात्रा और व्यापार दोनों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता