ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Patna Crime News: एक चेकिंग प्वाइंट और कई खुलासे, कैसे टूटा पटना के वाहन चोर गिरोह का बड़ा नेटवर्क?

Patna Crime News: पटना में वाहन चेकिंग के दौरान कंकड़बाग के वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 सीएनजी ऑटो बरामद और 8 आरोपी गिरफ्तार।

Patna Crime News
पटना पुलिस की सफलता
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna Crime News: अपराध पर लगाम लगाने के लिए महज़ रूटीन मानी जाने वाली वाहन चेकिंग कई बार बड़ी आपराधिक साजिशों का पर्दाफाश कर देती है। ऐसा ही मामला 10 जनवरी 2026 को चांगर मोड़ के पास सामने आया, जब पुलिस की सतर्कता ने कंकड़बाग इलाके में सक्रिय संगठित वाहन चोर गिरोह की कमर तोड़ दी।


वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर चल रही वाहन जांच के दौरान एक टैम्पू को संदेह के आधार पर रोका गया। वाहन के कागजात और उसमें सवार युवकों की गतिविधियों में विरोधाभास पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में ही यह स्पष्ट हो गया कि टैम्पू चोरी का है और आरोपी उसे बेचने के इरादे से ले जा रहे थे।


जैसे-जैसे पूछताछ का दायरा बढ़ा, गिरोह की कार्यप्रणाली सामने आती चली गई। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे कंकड़बाग एवं आसपास के थाना क्षेत्रों में रात के समय सीएनजी ऑटो और दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के बाद वाहनों को अलग-अलग इलाकों में छिपाकर रखा जाता और बाद में उन्हें खपाने की योजना बनाई जाती थी।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई कुल 07 सीएनजी ऑटो बरामद की है। इसके साथ ही गिरोह से जुड़े कुल 08 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गिरोह आपसी संपर्क, सौदेबाजी और लेन-देन के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से 05 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जिनकी कॉल डिटेल और तकनीकी जांच के जरिए गिरोह के अन्य कड़ियों को खंगाला जा रहा है।


इस पूरे मामले में कंकड़बाग थाना में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से न केवल वाहन चोरी के कई पुराने मामलों का खुलासा होगा, बल्कि शहर में सक्रिय अन्य वाहन चोर गिरोहों पर भी दबाव बनेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता