ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले..महंगाई पर चर्चा बहाना है, परिवार को बचाना है

DESK : कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल के हमले

राहुल गांधी पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद बोले..महंगाई पर चर्चा बहाना है, परिवार को बचाना है
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल के हमले का जवाब बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने दिया है. उन्होंने कहा कि सदन में महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा एक बहाना है. सही कारण ED को धमकाना, डराना और परिवार को बचाना है. कांग्रेस में अच्छे नेता हैं, बावजूद इसके पार्टी सोनिया, राहुल और प्रियंका की है.


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हम लोगों ने राहुल गांधी जी की प्रेस वार्ता देखी. राहुल गांधी घबराए और सहमे हुए हैं. राहुल गांधी ने साफ झूठ बोला है. महंगाई और बेरोजगारी पर जब चर्चा होती है तो वे आते नहीं है, सदन से बाहर चले जाते हैं. अभी 2 दिन पहले सदन में चर्चा हुई. कांग्रेस पार्टी के नेता चर्चा में शामिल नहीं हुए. अपने राजनीति स्वार्थ और भ्रष्टाचार से बचने के लिए देश के संस्थानों को बदनाम कर रहे हैं.


रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र की नसीहत हमें देते हैं. हमेशा सच बोलते हैं. लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि वो जमानत पर क्यों चल रहे हैं. आज देश को बताने की जरूरत है कि नेशनल हेराल्ड का मामला क्या है? जब लोगों ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है तो इसके लिए हम कहां से जिम्मेदार हैं. 2019 में इन्होंने हमारे पीएम के लिए क्या-क्या नहीं कहा. लेकिन देश ने उन्हें हरा दिया. आज डिफेंस डील में कोई कट नहीं होता है. बिचौलियों का रास्ता बंद हो चुका है.

टैग्स